
दैनिक भारत न्यूज
मऊ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरहट मऊ में 24 अगस्त को रस्सी के सहारे जिस अंकित सोनकर (14 ) की लाश लटक रही थी। उसकी गुत्थी रानीपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को सुलझा लिया। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कबूल किया कि रंजिश के चलते अंकित का अपहरण कर हत्या किए और आत्महत्या का रुप देने के लिए लाश अस्पताल में रस्सी के सहारे लटका दिए थे।
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के मुताबिक गिरफ्तार किए गये आरोपियों में दिनेश सोनकर उर्फ छोटू पुत्र मौजी सोनकर साकिन धर्मसीपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, उमेश सोनकर उर्फ बड़े सोनकर पुत्र मौजी सोनकर साकिन धर्मसीपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, बृजेश सोनकर पुत्र हरिश्चन्द्र साकिन धर्मसीपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, अमर सोनकर पुत्र भोला साकिन धर्मसीपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, विशाल सोनकर पुत्र जितई साकिन धर्मसीपुर थाना-रानीपुर जिला मऊ, मिथुन सोनकर पुत्र मोहन सोनकर साकिन-ओझौली थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ हाल पता दीदी का घर ग्राम धर्मसीपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ का नाम शामिल है। पुलिस इन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर रानीपुर थाने के नगपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गयी तो बताए कि पुरानी रंजिश के चलते छात्र अंकित सोनकर की अपहरण कर हत्या कर दिए। इसके बाद उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरहट में रस्सी से बांधकर लटका दिए थे। गिरफ्तार सभी पेशेवर अपराधी हैं।
