
नीम की टूटी हुई डाल को लेकर गांव के विपक्षी से हुआ था विवाद
कप्तानगंज थाने की पुलिस ने अधेड़ सुरेश यादव का शांति भंग में किया था चालान
अरुण कुमार यादव
आजमगढ़।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनूपुर गांव के पास रविवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन मनबढ़ों ने अधेड़ को गोली मार दिया। कंधे में गोली लगने से घायल हुए अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गोली से घायल हुआ सुरेश यादव (50) कप्तानगंज थाने के हरइया गांव के निवासी हैं। घटना के संबंध में हरिराम यादव ने बताया कि सुरेश के घर सै थोड़ी दूर नीम का पेड़ स्थित है। तीन चार दिन पहले नीम की एक डाल टूटकर गिर गयी थी। जिसे उठाकर सुरेश घर ला रहे थे। यह बात उनके विपक्षी को नागवार लगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सुरेश को पकड़कर थाने लाई और शांति भंग की धारा में उसका चालान कर दी। हरिराम ने बताया कि वह शनिवार को तहसील सुरेश की जमानत कराकर घर लाए। रविवार को सुरेश बाजार गये थे। घर लौटते समय जैसे ही लखनूपुर के पास पहुंचे कि एक बाइक पर सवार होकर विपक्ष के तीन लोग मौके पर पहुंचे। सुरेश की विक्की रोकवाकर उसे गोली मार दिए। सुरेश घायल होकर जमीन पर गिर गये। जबकि हमलावर फरार हो गये। हरिराम ने खून से लतपथ सुरेश को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। घायल सुरेश का इलाज चल रहा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और दबिश दे रही।
