
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जहानागंज थाने की पुलिस शनिवार को बड़हलगंज बाजार के पास से दस बोरी सरकारी चावल की चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार चोर को जेल भेजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक जहानागंज केके गुप्ता ने बताया कि 16 जून को नेतपुर गांव निवासी रामनवल कनौजिया पुत्र स्व. नन्हकू राम द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया था कि मेरे गांव के जिनोद यादव पुत्र रामवृक्ष यादव व संदीप यादव व मनीष यादव उक्त सभी लोग मेरे गोदाम जो मेरे बाग में है दिनांक 14 जून की रात को गोदाम का करकट हटाकर सरकारी खादान्न 10 बोरी चावल चोरी कर ले गये। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी। शनिवार को उपनिरीक्षक सुधाशु मिश्रा मुखबिर की सूचना पर बड़हलगंज बाजार के पास से नेतपुर गांव निवासी मनीष यादव पुत्र हवलदार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया।
