
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कोलकाता में डाक्टर की रेप के बाद की गयी निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को प्रकाश डायग्नोस्टिक एवं क्लिनिक परिसर में एक बैठक हुई। जिसमें उस घटना की कड़ी निंदा की गयी।
प्रसिद्ध चिकित्सक व रेडियोलाजिस्ट डाक्टर प्रांशु राय ने कहा कि कोलकाता मेडिकल कालेज में महिला डाक्टर के साथ जो हुआ उसने हम डाक्टरों को भावनात्मक और मानसिक रूप से तोड़ दिया है। यह एक जघन्य अपराध है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय। जिससे पीड़िता के परिजनों को न्याय मिले। व्यवस्था को साफ करना होगा। केंद्र व प्रदेश की सरकार को उचित निष्कर्ष और कानून बनना चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर अनीश, जय प्रकाश सिंह, गोरख नाथ, कृष्णा, प्रियंका , वाहिद खान साहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही जयनाथ मेमोरियल फार्मेसी कालेज हरईरामपुर के छात्र- छात्राओं ने मसीरपुर तिराहे से जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील लालगंज परिसर पहुंचे। जहां तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आलोक कुमार यादव, राकेश मौर्य, सचिन यादव, अजय कुमार, आनंद यादव, अखिलेश गौतम, छात्रा सुप्रिया राय, प्रिया मौर्या, अंकिता आदि मौजूद रहीं।
