
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
विकास खंड मुहम्मदपुर के रानीपुर रजमो गांव में स्थित मां अग्यवानी मंदिर परिसर में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य हो रहा है। यहां पर पर्यटन स्थल की दृष्टि से सुंदरीकरण करवाया जा रहा। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने निरीक्षण किया।
उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एस एस यादव से सुंदरीकरण को और बेहतर बनाने को कहा। साथ ही एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो में मां अग्यवानी के मंदिर एवं धर्मशाला के सुंदरीकरण तथा पर्यटक स्थल बनाने के लिए के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के प्रस्ताव पर शासन की तरफ से एक करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से कार्य हो रहा है। कार्य को एक्मी कंसल्टेंट कंपनी द्वारा कराया जा रहा। सीडीओ ने धर्मशाला के सुंदरीकरण के कार्य को देखा। जिसमें और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने संशोधन के लिए सुधार करने को एक प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मां अग्यवानी के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एस एस यादव ,सहायक परियोजना प्रबंधक राघव राम, कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेई डी एस चौधरी, पूर्व प्रधान राणा प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह, सुखराम सिंह पटेल, झारखंडेय सिंह ,विजय सिंह, डॉ कैलाश, ग्राम विकास अधिकारी चांदनी शुक्ला, खंड प्रेरक अजय सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष जिया लाल यादव, विजई सरोज , राजेंद्र मिश्रा , प्रमोद लाल श्रीवास्तव,सुरेंद्र बिंद, अरविंद यादव उर्फ पिंटू, मंगल सिंह, संगम सिंह, लालजी पटेल, शिव प्रकाश उर्फ मुरहा ,दीपक भारती, आदि लोग उपस्थित थे।
