दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले के बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से शुक्रवार को दो छात्राएं शाम लगभग पांच बजे गायब हो गई। जैसे ही यह खबर विद्यालय प्रशासन को मिली विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। विद्यालय प्रशासन ने दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दिया। काफी खोजबीन करने के बाद जब छात्राएं नहीं मिली तो छात्राओं के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। अब परिजन और विद्यालय प्रशासन दोनों मिलकर छात्राओं को ढूंढने लगे। लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी जब छात्राएं नहीं मिलीं तो उनके परिजनों ने अतरौलिया थाने के बूढ़नपुर पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। हालांकि काफी खोजबीन करने के बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को खोज निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक दोनों छात्राएं कक्षा सात की विद्यार्थी हैं। स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्राओं को ढूंढ निकाला और देर रात लगभग दस बजे उनके परिवार से उनकी मुलाकात कराई। विद्यालय प्रशासन की इस मामले में घोर लापरवाही सामने आई है। यदि विद्यालय प्रशासन सख्त होता तो शायद यह छात्राएं स्कूल से बाहर न निकलती। छात्राएं शाम पांच से लगभग दस बजे तक गायब रहीं। इन पांच घण्टों के दौरान उनके साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। यदि उन छात्राओं के साथ कुछ भी होता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? स्कूल प्रशासन छात्राओं को ढूंढकर वाहवाही लूटने में जुटा हुआ है, लेकिन अपने लापरवाही पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *