
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर में रविवार की रात में चोर छत के रास्ते एक व्यक्ति के घर में घूसकर नगदी सहित आठ लाख रुपये मुल्य के कीमती सामान चुरा ले गये।
मईखरगपुर निवासी संतोष राय पुत्र सूबेदार राय का परिवार रविवार की रात भोजन करने के बाद बिजली नहीं होने से कुछ लोग बाहर बरामदे में और कुछ लोग छत पर सोने चले गए। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। 50 हजार नगदी सहित करीब आठ लाख रुपये मुल्य का सामान चुरा ले गये। सोमवार की सुबह जब परिवार के लोगों को नींद खुली तब उन लोगों को चोरी का आभास हुआ। गृह स्वामी के अनुसार चोरी में चोरों के हाथ नगदी समेत लगभग 8 लाख रुपए का सामान गायब है। घटना की सूचना गोसाई की बाजार पुलिस चौकी पर दी गयी। चौकी प्रभारी आरके त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद चोरों की तलाश में अपने हमराहियों के साथ जुट गये हैं। उधर संतोष राय पुत्र सूबेदार इस संबंध में गंभीरपुर थाने पर भी लिखित तहरीर दिया है।
