दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सीएम के सख्त तेवर के बाद से सभी अधिकारी सक्रिय हो गये हैं और अपने अपने विभाग के सारे कामकाज फटाफटा अंदाज में कर रहे हैं। इसीक्रम में डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने माफिया कुंटू सिंह, दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गोन सहित पांच कुख्यात बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद इनकी तलाश तेज हो गयी है।
पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है। वे सभी आजमगढ़ जिले के सरायमीर, कोतवाली, जहानागंज, दीदारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी पर जघन्य अपराध के केस दर्ज हैं।

0000000

यह सभी बने 50 हजारीः

डीआईजी वैभव कृष्ण के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी प्यारेलाल पुत्र बरसातू ने सी0जे0एम0 आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वादी के पिता ने अभियुक्तों 1- नइम अहमद पुत्र फरिद अहमद निवासी मो0 असाढ़ा थाना सरायमीर के पिता से जमीन बैनामा कराया था। जिसकी जानकारी अभियुक्त 2- असरफ जमा खान पुत्र रुस्तम अली निवासी मुहम्म्दपुर फेटी थाना बरदह (मुख्तार अंसारी का सहयोगी) को भी थी परन्तु किसी चकबन्दी प्रक्रिया के कारण जमीन दाखिल खारिज नहीं हो पाया। इसका लाभ उठाकर दोनों अभियुक्तों ने धोखधड़ी कर दस्तावेजों में नइम अहमद का नाम अंकित करा दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज है। थाना प्रभारी सरायमीर ने अभियुक्त नइम अहमद पुत्र फरिद अहमद को गिरफ्तार कर ली। जबकि असरफ जमा खान पुत्र रुस्तम अली फरार चल रहा है। फरार बदमाश पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया।

0000000

गिरफ्त से बाहर चल रहा लुटेराः

शहर कोतवाली क्षेत्र के हिरापट्टी मुहल्ला निवासी सुभाष चंद्र पांडेय स्वास्थ विभाग में बड़े पद पर तैनात हैं। 19 फरवरी को इनकी पत्नी घर के पास झाड़ू लगा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश महिला को घायल कर चेन छीन ले गये। जांच में प्रकाश में आए बदमाश गिरफ्तार हो गये। केवल शामली जिले के झिझाना थाने के छोटा खानपुर डेराभागीरथ गांव निवासी कपिल रैदास पुत्र बेदप्रकाश फरार है। उस पर 50 हजार का इनाम है।

00000

हत्या और लूट में फरारः

जहानागंज थाने के टेउखर गांव निवासी अशोक यादव पुत्र लालधर जेल में बंद माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह साल 2010 में हुई एक घटना के बाद से फरार है। डीआईजी ने अशोक यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसी थाने के पांडरबोझ गांव निवासी केदार चौहान पुत्र सहगू चौहान पर भी 50 हजार का इनाम घोषित किया।

0000

चार साल से फरार है हत्यारोपीः

सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मोल्लापुर प्रतापपुर गांव निवासी अंकित यादव उर्फ पिन्टू पुत्र रुपचन्द्र यादव दीदरगंज थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में चार साल से फरार है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *