गिरफ्तार आरोपियों के दिल्ली, लखनऊ से भी जुड़े हैं तार, खंगाला जा रहा रिकार्ड

मोबाइल टावरों से ‘अजना’ की चोरी करके पुनः मोबाइल कंपनियों को बेच देते थे

दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सीओ सदर शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में गंभीरपुर थाने की पुलिस और स्वाट टीम के लोग मोबाइल टावरों से इलेक्ट्रानिक उपकरण (अजना) की चोरी करके मोबाइल कंपनियों को टेंशन देने वाले गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस गिरोह का सरगना सहित चार चोर फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस इन आरोपियों के कब्जे से दस लाख रुपये से अधिक के उपकरण, कार, नगदी बरामद की है। इस गिरोह के आतंक से पूरे उत्तर प्रदेश की मोबाइल कंपनियों के लोग परेशान थे। इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी होने से मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो रहा था।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि इस गिरोह के तार दिल्ली और लखनऊ से भी हो सकते हैं। रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
एसपी हेमराज मीना के मुताबिक जिन आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है। उसमें
1.विजय साहनी पुत्र गुलाब साहनी ग्राम उमापुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, 2.सुशील कुमार पाण्डेय पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय ग्राम चन्द्रभानपुर थाना मेंहनगर, 3.अजय यादव पुत्र राजपथ यादव ग्राम बजीरपट्टी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ,
4.निखिल कृपाशंकर विश्वकर्मा पुत्र प्रमोद विश्वकर्मा निवासी ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर,
5.सतीश यादव पुत्र संजय यादव ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर,
6.सुभम पाण्डेय पुत्र हरिकेश पाण्डेय ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर, 7.आहद पुत्र याकूब ग्राम मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, 8.आमिर पुत्र आसू ग्राम मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर,
9.जगदीश गुप्ता पुत्र राम बसंत गुप्ता ग्राम गरयाकोल थाना गगहा जनपद गोरखपुर, 10.महेश गोंड पुत्र नकदू गोंड ग्राम बभनपूरा थाना रानीपुर जनपद मऊ, 11.रोहित पाठक पुत्र अखिलानंद पाठक ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर, 12. फिरोज पुत्र रईस ग्राम फूलगली थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ,
13.संजय साहनी पुत्र रामप्रीत साहिनी ग्राम मझौली राज थाना सलेंमपुर जनपद देवरिया का नाम शामिल है। जबकि 1. प्रवीण पाठक उर्फ मोनू पुत्र रामअवतार पाठक निवासी ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर, 2. प्रशान्त पाठक उर्फ गोलू पुत्र रामअवतार पाठक निवासी ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर, 3. रणविजय पाठक उर्फ ओम पुत्र विवेकानन्द निवासी ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर और 4. अफ्सार पुत्र याकूब मलिक ग्राम मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर हा0पता– बसंतपुर थाना राजघाट गोरखपुर का नाम शामिल है।

0000

इस तरह से खुला राजः

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि थानों के निरीक्षण के दौरान ज्यादातर थानों में मोबाइल टावरों से चोरी हुए इलेक्ट्रानिक उपकरण (अजना) के मामले पेंडिंग थे। पुलिस कुछ समझ नहीं पाई तो मामला दबा पड़ा था। इस प्रकार की घटनाओं के खुलासे के लिए सीओ सदर शुभम अग्रवाल को लगाया गया। सीओ सदर अपने साथ स्वाट टीम और एसओ गंभीरपुर की फोर्स लेकर इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

0000

मोबाइल टावर से चोरी कर पुनः कंपनी को बेच देते थेः

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने बताया कि मोबाइल टावरों पर लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण (अजना) को चुरा लेते थे। इसके बाद उसे दिल्ली या लखनऊ में ले जाकर एक निश्चित अड्डे पर बेच देते थे। वे लोग चोरी के इस उपकरण को पुनः मोबाइल कंपनियों को बेच देते थे। इस प्रकार जिस कंपनी से उपकरण चुराते थे। पुनः उसी कंपनी को बेच देते थे। आमजन का इस मामले से कोई लेना देना नहीन था, ऐसे में घटना के बाद ज्यादा हो हल्ला नहीं होता था और पुलिस भी केस दर्ज करके शांत हो जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *