दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 “एक पेड़ मां के नाम” के तहत शनिवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही अभियान के तहत पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, एएसपी शुभम अग्रवाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में पौध रोपण किया गया।
जनपद के समस्त थानों व चौकियों के परिसरों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा पौध रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *