नाबालिगों के वाहन चलाते पकड़े जाने पर अभिभावकों पर होगी कार्रवा
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।

गलत ढंग से वाहन चलाने पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इसके चलते कईयों की जान चली गयी। कयी लोग अभी भी दुर्घटना का दंश झेल रहे हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग के लोग स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों और उनके अभिभावकों को जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा कि यदि नाबालिग बच्चा या बच्ची वाहन चलाते हुए पकड़े गये तो उनके अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसीक्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर फरहान पब्लिक स्कूल, फुलपूर व पंचायत इण्टर कालेज, सरायमीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि नाबालिग बच्चों, 18 वर्ष से कम बच्चों को वाहन न चलाना व स्कूल पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चो को जो 18 वर्ष से कम हैं उन्हे वाहन न चलाने दिया। यह जानकारी देते हुए यातायात पुलिस द्वारा जागरुक किया गया। साथ ही यातायात नियमों के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी। नाबालिग बच्चों से होने वाले दुर्घटनाओं व बचाव के बारे में भी जागरुक किया गया। इस दौरान क्रमशःथाना प्रभारी फूलपुर शशि चन्द चौधरी,TSI जयशंकर सिंह व थाना प्रभारी सरायमीर यागवेन्द्र पाण्डेय , TSI गंगा प्रसाद व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
