

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कोतवाली फूलपुर, सीओ फूलपुर और सरायमीर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान फूलपुर में तो सबकुछ ओके मिला, लेकिन सरायमीर में खामियां उजागर हुई। इस पर एसपी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसओ सरायमीर को फटकार लगाई। साथ ही खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना गुरुवार को कोतवाली फूलपुर पहुंचे। थाना कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यहां थाना परिसर की साफ सफाई संतोषजनक पायी गयी। इस दौरान पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। पेंडिग विवेचनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी लेने का सम्बन्धित को निर्देश दिये। थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यही स्थिति फूलपुर सीओ कार्यालय की रही। इसके बाद एसपी थाना सरायमीर पहुंचे। थाना कार्यालय के रजिस्टरों के बारे में जानकारी न होने पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर को जमकर फटकार लगाई।
थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा रजिस्टर पूर्ण न करने वाले कर्मियों के ओ. आर. किये। यहां थाना परिसर की साफ सफाई संतोषजनक पायी गयी।
