

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने सोमवार की शाम को कंधरापुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जो खामियां उजागर हुई, उसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद थाना परिसर की साफ सफाई को देखा। परिसर में गंदगी दिखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। एसपी ने पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। पेंडिग विवेचनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचकों से स्थिती की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। थाना परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की स्थिती परखी।
