दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
ब्लॉक मोहम्मदपुर का रानीपुर रजमो ग्राम सभा जनपद की सबसे बड़ी ग्राम सभा के रुप में पहचान रखती है। यहां पर खेती योग्य भूमि है। जिसमें ग्रामवासियों द्वारा खेती की जाती है। लेकिन बरसात के दिनों में सैकड़ो एकड़ भूमि जल मग्न हो जाती है। जिससे फसलें बर्बाद हो जाती हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से मिलकर इस समस्या को अवगत कराया गया था।
इस संदर्भ में पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि लंबे समय से रानीपुर रजमो में जलजमाव की समस्या से फसलें बर्बाद हो जाती थी, लोगों को भी परेशानी हो रही थी। भाजपा नेता ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान से मिलकर व्यक्तिगत अनुरोध किया। उनकी मांग पर प्रमुख सचिव ने बिंद्राबाजार में पुलिया निर्माण हेतु 34 लाख 75000 हजार धन स्वीकृत कर दिया, जिसका टेंडर शीघ्र हो जाएगा। जानकारी पाकर क्षेत्र में अपार हर्ष है। वहीं स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *