

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दीवानी बार एसोसिएशन के संघ भवन में सोमवार को भारतीय डाक विभाग की तरफ से डाक जीवन बीमा की योजनाओं को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग से आए स्टाफ द्वारा विभिन्न बीमा योजनाओं के लाभ के बारे बताया गया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर अखिलेश कुमार ने कहा कि डाक विभाग द्वारा 10 जुलाई तक यह अभियान चलेगा। जिसमें सरकारी कर्मचारियों के अलावा पंजीकृत अधिवक्ता, डाक्टर व ग्रेजुएशन अथवा इससे समकक्ष डिग्री धारकों को बीमा योजनाओं से आच्छादित किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें आधार व पैनकार्ड के साथ सक्षम डिग्री का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होंगा। शिविर की अध्यक्षता दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने तथा संचालन संघ किस्सा मंत्री राम नारायण राय ने किया। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारी अखिलेश सिंह, अजीत मौर्य, सत्यम सिंह, सूर्यप्रकाश यादव,आकाश साव आदि उपस्थित रहे।
