
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरामद पट्टी मखदुमपुर गांव निवासी शशिकला बनवासी (30) पत्नी संतोष बनवासी शनिवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरामद पट्टी मखदुमपुर गांव निवासी शशिकला पत्नी संतोष बनवासी शनिवार की रात में घर के छत में लगे चुल्ले के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या के ली। रविवार की सुबह पड़ोसियों द्वारा फांसी लगाने की जानकारी गंभीरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतिका का पति संतोष बनवासी सऊदी विदेश में रहता है। वह घर पर अपनी बेटी आकांक्षा 8 वर्ष व दो पुत्र सुग्रीव 6 वर्ष आर्यन 3 वर्ष के साथ घर पर रहती थी।
लोगों के मुताबिक बीती रात मृतका के पाटीदार चुन्नू पुत्र महेंद्र से विवाद हुआ था। इस संबंध में गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि लाश पीएम के लिए भेजी गयी है। जांच की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
