
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
युवती के कोल्ड्रिंक में नशीला पावडर मिलाकर उसे बेहोश कर आश्लीलता और अश्लील फोटो खिंचकर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को सिधारी थाने की पुलिस गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक सिधारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन अप्रैल 2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी मोहम्मद नवील पुत्र इरशाद अहमद निवासी मोहल्ला तकिया थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ ने आवेदिका से अपना नाम छिपाते हुए वादिनी की कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर अश्लील फोटो बना लिया। जिसे वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर निरीक्षक अपराध अनुराग कुमार ने अभियुक्त मोहम्मद नवील पुत्र इरशाद अहमद निवासी मोहल्ला तकिया थाना कोतवाली जिला आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को शाहगढ़ चौराहे से समय करीब 12:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ।
