दैनिक भारत न्यूज

आज़मगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित सम्राट इंडस्ट्रीज आलमारी की फैक्ट्री में बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे आग लग जाने से तेज धमाका हुआ। जिसमें दुकान के मालिक संजय गुप्ता पुत्र स्व प्रेमचंद गुप्ता घायल हो गये। उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा।
बिंद्रा बाजार में नहर के पास सम्राट इंडस्ट्रीज आलमारी की फैक्ट्री है। जिसमें बुधवार की सुबह 8:00 बजे की लगभग तेज धमाका हुआ। जिससे क्षेत्र के अगल-बगल के लोगों में दहशत हो गई। तभी अहसास हुआ कि यह धमाका फैक्ट्री में हुआ। जिससे पास पड़ोस के लोग वहां मौके पर पहुंच गए। जहां दुकान का मालिक संजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद गुप्ता घायल होकर पड़े थे। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उसमें कोई और अन्य नहीं था, लेकिन धमाका इतना जबरदस्त था कि लोग भयभीत हो गए। तभी धू-धू करके आग लग गई और स्थानीय स्तर पर लोगों ने थाना गंभीरपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बसंत लाल द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी रखा गया और उनके पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा ली गयी,जानकारी पाकर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए कि धमाके का कारण क्या था। सूचना पर जिला फायर अधिकारी विवेक शर्मा
भी मौके पर पहुंचे। उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि अब यह जांच का विषय है। जांच करने पर ही इसके कारण को स्पष्ट किया जा सकता है। तब तक के लिए इसमें अब कोई नहीं जाएगा। जानकारी मिली है कि बिंद्रा बाजार में कई फैक्ट्रियां चल रही हैं। अब किसके पास क्या स्थिति है इसके लिए टीम गठित करके जांच की जाएगी।
जानकारी प्राप्त हुई की फैक्ट्री के अंदर पेंटिंग भट्टी में पेंट को प्रेशर में रखने के लिए लगा सिलेंडर फट गया। जिससे यह धमाका हुआ है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *