
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
विकासखंड तरवा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत की प्रताड़ना से सफाईकर्मी काफी परेशान हैं। इनकी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर बुधवार को विकास भवन में पहुंचकर डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपे।
सफाईकर्मियों द्वारा दिए गये ज्ञापन के मुताबिक शांति शरण सिंह तरवा ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर तैनात हैं। इनके द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जिसके संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को 18 जून को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। इस दौरान डीपीआरओ ने कहा था कि आप लोग एक सप्ताह का समय दीजिए। डीपीआरओ द्वारा दिया गया एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। हीलाहवाली बरती जा रही है।आरोप है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आए दिन सहायक विकास अधिकारी पंचायत का अत्याचार बढ़ रहा है। ऐसे में सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि 28 जून को विकास खंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। इस अवसर पर देवेश कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ तरवा, सफाई कर्मचारी उमाकांत कुमार, भीमराज, मृत्युंजय यादव, राजेश मौर्य आदि उपस्थित थे।
