
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नवागत डीआईजी आईपीएस वैभव कृष्ण ने मंगलवार को आजमगढ़ परिक्षेत्र का पदभार ग्रहण कर लिया।
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शासन से दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। जिसमें आजमगढ़ के पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अखिलेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ईओडब्लू के पद पर भेजा गया। आईजी के पद पर काफी पहले इनका प्रमोशन हुआ था। लेकिन जगह न मिलने की वजह से अखिलेश कुमार मीणा आजमगढ़ में डीआईजी के पद पर थे। लेकिन लोस चुनाव समाप्त होने के बाद उनका ट्रांसफर किया गया। जबकि अखिलेश कुमार मीणा के स्थान पर पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ के पद पर तैनात आईपीएस वैभव कृष्णा को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र बनाया गया। मंगलवार को अखिलेश कुमार को विदाई दी गयी। जबकि नवागत डीआईजी ने अपना पदभार ग्रहण किया।
