दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंहगूपुर गांव में शनिवार की रात लघुशंका करने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई। इस घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात्रि में लगभग 11:00 बजे घर के बग़ल में वीरेंद्र उर्फ रामवृक्ष पुत्र तेरस लघु शंका कर रहे थे कि दूसरे पक्ष के लोग गाली देते हुए झगड़ा करने लगे। इसी बीच वीरेंद्र उर्फ रामवृक्ष को चन्द्रशेखर व उनके लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला बोलते हुए पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे प्रदुम कुमार पुत्र रामवृक्ष, दीपक पुत्र रामवृक्ष, राजेंद्र पुत्र तेरस को बारी-बारी से मारपीट कर घायल कर दिया। आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रादुम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान प्रदुम की वाराणसी के नीजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के महगूपुर गांव निवासी राजेंद्र व चंद्रशेखर के परिवार की औरतों के बीच एक वर्ष पूर्व विवाद हुआ था। तभी से दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी। शनिवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे लघुशंका के बहाने राजेंद्र व चंद्रशेखर के परिवार के लोग आपस में पुनः भिड़ गये और मारपीट हुई।
घटना के संबंध में मृतक के बड़े पिता सुरेंद्र ने अपने ही पट्टीदार मनोज ,राजू ,चंद्रशेखर पुत्रगण पुनवासी, मोहित, सोहित पुत्रगण मनोज तथा चंदन पुत्र चंद्रशेखर के खिलाफ गंभीरपुर थाने में नामजद तहरीर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *