दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुवार बैदौली मार्ग पर बदमाशों ने बाइक सवार युवको को गोली मार दी। साथ ही उसकी बाइक लूट ले गये। इधर गोली लगने से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक शुक्रवार की शाम 4 बजे जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार निवासी सूर्यांश चौरसिया उर्फ छोटू पुत्र हरि प्रकाश (23) व अभिषेक पुत्र प्रमोद (22) और विशाल पुत्र रामाश्रय के साथ मोटर सायकिल से मसुरियापुर बाइक से घर लाटघाट वापस आ रहे थे। रौनापार मार्ग पर रोहुवार बैदौली अम्बेडकर मूर्ति के पास में अज्ञात बाइक बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी, साथ ही बाइक लूटकर चले गये। गोली सूर्यांश की पीठ पर लगी है जो सीने में जाकर फंस गई है। वहीं अभिषेक पुत्र प्रमोद की बांह में गोली लगी है। गोली लगने से घायल सूर्यांश व अभिषेक को आनन फानन में स्थानीय लोगों ने रौनापार ले जाया गया, जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र में चार बजे इस घटना की सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। वहीं एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मारकर उसकी मोटरसाइकिल को लेकर चले गए हैं। इस सूचना पर तुरंत रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति की हालत अब सामान्य है। तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है की दोनों पक्षों में ट्रेलर को लेकर बाद विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर उसे गोली मारी गयी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो बात सामने आएगी उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *