
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जहानागंज थाना क्षेत्र के मीसीबर महुआ गांव में सूखी नहर के किनारे रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। बदमाश के पास से लूट के रुपये, बाइक, असलहा आदि बरामद हुआ।
एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक 22 जून को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह को सूचना मिली कि दिनांक 02/06/2024 को ग्राम इकौना में बैंक मित्र प्रशांत पांडेय से हुई करीब 03 लाख रुपए की लूट में शामिल दो अपराधी ताड़ी मोड़ से धनहुआ की तरफ किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं, कि इस सूचना पर सभी पुलिस कर्मी ग्राम मसीविर महुआ में सुखी नहर के किनारे रोड पर ताड़ी से आने वाली वाहनों को चेकिंग प्रारंभ कर दी कि थोड़ी ही देर में ताड़ी की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के दिखाई दिए। जो चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को देखकर अपनी बाइक ग्लैमर को वापस मोड़ने का प्रयास करने लगे कि रोड पर दोनों लड़के बाइक फिसल जाने के कारण गिर गए और दोनों रोड के किनारे सुखी नहर में उतरकर पुलिसवालों पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के दाहिने पैर में एक गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश शैलेश यादव नहर पार करते हुए झाड़ियों का लाभ लेते हुए भाग गया।
➡ घायल बदमाश पहचान साजन तिवारी पुत्र वीरचंद तिवारी ग्राम चकिया भटौली थाना जहानागंज उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। जिसे समय सुबह करीब 08.12 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
➡ मौके से 01 देशी तमन्चा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 ग्लैमर बाइक व लूट के 93,000/- रूपये बरामद हुआ है ।
पूर्व की घटना-
दिनांक 02.06.2024 को वादी मुकदमा प्रशान्त पाण्डेय उर्फ राकू S/O स्व0 दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ग्राम बहवल थाना मेहनगर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा सिंहपुर में बैंक मित्र है जिसकी चक्रपानपुर बाजार में निधी पुस्तक भण्डार के नाम से दुकान है । वादी अपनी दुकान बन्द करके एकौना – हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि कब्रिस्तान के पास तीन लड़को ने रोका और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग छिन लिये जिसमें करीब 03 लाख रूपये नकद, 02 डिवाइस मशीन, 01 ए.टी.एम. डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे। इस मामले की रिपब्लिकन र्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
