
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जमीन विवाद के मामले में मनचाही रिपोर्ट लगाने के मामले में निजामाबाद थाने की पुलिस रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर ली। यह दोनों सिपाही एसपी आजमगढ़ आफिस और एसपी मऊ आफिस में तैनाती है। गिरफ्तार दोनों सिपाहियों को जेल भेजवा दिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यह रहा पूरा घटनाक्रमः
पुलिस के मुताबिक 2० जून को वादी मुकदमा कैलाश प्रजापति पुत्र राधेश्याम प्रजापति निवासी ग्राम हुसामपुर बडागांव थाना निजामाबाद ने थाना निजामाबाद पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 28.03.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आजमगढ़ में अपने विपक्षी से जमीनी विवाद के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके अगले दिन दो सिपाही वर्दी में घर पर आये और कहे कि जो प्रार्थना पत्र दिये हो उसी की जाँच में हम पुलिस वाले आये हैं। एक के नेम प्लेट पर अजीत कुमार यादव तथा दुसरे के नेम प्लेट पर सत्यदेव पाल लिखा हुआ था। वादी मुकदमा से विपक्षी के उपर मुकदमा लिखवाने के नाम पर ज्यादा पैसे की मांग करते हुए वादी मुकदमा से डरा धमका कर जबरन 6000 रुपये ले लिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी। शुक्रवार को निजामाबाद रेलवे क्रासिंग के पास से आरक्षी अजीत कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव ग्राम टेकारी धर्मशाला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र 30 वर्ष नियुक्ति स्थान FIR सेल पुलिस कार्यालय आजमगढ़ और आरक्षी सत्यदेव पाल पुत्र सभापति पाल निवासी अड़ियार थाना सुरेही जनपद जौनपुर उम्र 30 वर्ष नियुक्ति स्थान शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय जनपद मऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
