

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच केशवपुर जंगल के पास हुई मुठभेड़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार के देवर भाभी से रंगदारी वसूलने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से रुपये, असलहा और कार बरामद हुई। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की महत्वपूर्ण जानकारियों के विषय में पूछताछ करेगी।
केशवपुर जंगल के पास हुई मुठभेड़ः
20 जून को थानाध्यक्ष जीयनपुर विवेक कुमार पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि दिनांक 05.06.2024 को एक महिला के साथ दो व्यक्तियों ने उसका वीडियो बनाकर जान माल की धमकी देकर रंगदारी वसूले थे। वह दोनो व्यक्ति इस समय बनकट की तरफ से बलेनो कार से जीयनपुर के तरफ आ रहे है, इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष मय हमराह केशवपुर जंगल के पास दोनों तरफ छिपकर उनके आने का इन्तजार करने लगे कि थोड़ी देर के बाद एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस की घेराबंदी में फंसे बदमाश पुलिस पार्टी पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान रफीक पुत्र यूनुस के रुप में हुई। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव का निवासी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे बदमाश की पहचान कौसेर अहमद पुत्र इसिमदार शेख के रुप में हुई। वह बिलरियागंज थाने के जयराजपुर गांव का निवासी है।
पूर्व की घटना को दिए थे अंजामः
पुलिस के मुताबिक 19 जून को वादी मुकदमा सागर सेनी पुत्र मुन्ना सेनी निवासी ग्राम लहुआ खुर्द पल्हना थाना देवगांव ने थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक पांच जून को समय करीब रात में 8.30 वादी मुकदमा अपनी भाभी के साथ नानी के घर देवापार जा रहा था। ग्राम धौरहरा के पास अचानक से एक बाइक पर सवार दो लोग सुहेल खान पुत्र मो. साफत खानं निवासी धौरहरा थाना जीयनपुर व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी मुकदमा की बाइक को रोककर 9500 रूपये नकद व 34000 रूपये आनलाइन गुगल पे कुल 43,500 रूपये ले लिया गया, गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर रंगदारी वसुली गयी थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कृते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
