

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। देवगांव कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। उधर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गरम है।
गांव वालों के मुताबिक युवक रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां वह प्रेमिका के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखा गया। पकड़े जाने पर प्रेमिका के घर वाले प्रेमी को घर में रखे एक बक्से में छिपा दिए। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी युवक को कई घंटों तक बंधक बनाये रखा और उसकी पिटाई भी करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उस युवक को छुड़वाकर मुक्त करवाया। हालांकि उस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। अब प्रेमी को बंधक बनाकर पिटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल से हो रहा है। जहां पुलिस महकमा अब हरकत में आ गया है और जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुटी है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कोतवाल देवगांव विनय मिश्रा को सौंपी गयी है। साथ ही कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
