दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अयोध्या धाम से संचालित होने वाले निजामाबाद थाना क्षेत्र के दत्तात्रेय मन्दिर पर लगी सोलर पैनल की लाइटों को चोर चुरा ले गए। जिससे मंदिर परिसर में रात अंधेरा रहता है।
भारत सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा इस मंदिर परिसर में तीन सौ सोलर पैनल की लाइट लगाई गई थी। जिसे चोरों ने बैटरी लाइट और सोलर पैनल को रात में चोरी कर ले रहे हैं। मंदिर के पुजारी रवि बाबा ने इसकी सूचना निजामाबाद थाना की पुलिस को दिया। लेकिन निजामाबाद थाना क्षेत्र में हो रही चोरियां रुकने का नाम ले रही हैं। जिसके कारण क्षेत्र में चोरों का आतंक व्याप्त है। निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर दर्जनों चोरियां हुई हैं, लेकिन निजामाबाद पुलिस ने ज्यादातर चोरियों का मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। जिसके कारण किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ। और इसी वजह से क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। घटनाओं पर गौर करें तो बीते 9 मई को माधव पट्टी गांव में सेन कटकर लोटन राम के घर लाखों कि चोरी हुई थी। जबकि 10 मई को कोठियां जन्हागीरपुर गांव में मदन यादव के घर में कई लाखों कि चोरी हुई थी। 14 मई को राज नारायण कि मोटर साइकिल फरिहा टेंट की दूकान से गायब हो गई थी। जिसके कारण क्षेत्र में चोरों का आतंक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *