दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र पाही मोड़ के पास मोहल्ला अमिलो में मंगलवार दिन में करीब 12.30 बजे बेटा अपनी मां की लोहे की राड से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी बेटा फरार हो गया। जबकि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पीएम के लिए भेजवा दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
मुबारकपुर के मोहल्ला अमिलो निवासी सुखिया देवी ( 60 ) पत्नी उधव गोंड़ का भरापुरा परिवार था। उसके बड़े बेटे सुनील की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। वह हमेशा घर में बांधकर रखा जाता था। मंगलवार को सुनील का बंधन खुल गया और वह घर में रखे लोहे की राड से अपनी मां के ऊपर कयी वार कर लहुलुहान कर दिया। वृद्धा जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। रक्तस्राव होने लगा। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
मृतका का पति उधव किसी काम से बाहर गया था। बेटा अमरजीत ईरिक्शा लेकर बाहर गया था। घर से कुछ दूर छोटा बेटा दीपक बकरी चरा रहा था। घर पर कोई नहीं था। घटना के बाद पास-पड़ोस के लोग पहुंचे तो वृद्धा मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतका बगल के गांव अतरडीहा में चौका वर्तन करती थी। पति ठेला लगता था। वह सात बच्चों की मां थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *