अरुण कुमार यादव

आजमगढ़।
पुलिस लाइन सभागार में किया “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट गैलरी” का उद्घाटन सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने किया। एसपी ने बताया कि अब से पुलिस लाइन सभागर में आने वालों को प्रदेश भर के बेहतर और प्रसिद्ध प्रोडक्ट का दीदार किया जा सकता है। साथ ही लोग मनपसंद प्रोडेक्ट को मंगा भी सकते हैं।
एसपी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में फेमस प्रोडक्ट्स की यह गैलरी लगाई गयी है। एसपी ने बताया कि जनपद आजमगढ़ के सभागार में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट गैलरी का कार्य अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त एस.एस.रावत के सहयोग से कारीगर लालमन व अबुशाद द्वारा पूर्ण कराया गया। इसमें प्रदेश के 26 जनपदों का प्रोडक्ट पुलिस लाईन स्थित सभागार में लगाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन सभागर में प्रतिदिन कोई न कोई कार्यक्रम रहता है। ऐसे में यहां आने वाले लोग इन प्रोडक्ट को देखेंगे। लोगों को जिस जिले का प्रोडेक्ट पसंद आएगा उसे आसानी से मंगा सकते हैं।

यह लगाए गये हैं प्रोडक्टः

1.आजमगढ़ – काली मिट्टी के बर्तन, रेशमी साड़ी

  1. अलीगढ़ – ताला
  2. भदोही – कालीन
  3. बुलन्दशहर –सिरामिक
  4. एटा – घंटी
  5. हमीरपुर – जूती
  6. जौनपुर – उनी दरी
  7. कुशीनगर – केला रेशा उत्पाद
  8. पीलीभीत – बासुरी
  9. संतकबीर नगर – टेक्सटाइल
  10. गोरखपुर – टेरा कोटा, कलश
  11. बिजनौर – कास्ट कला
  12. वाराणसी – बनारसी सड़ी
  13. गाजीपुर – जूट वाल हैंगिग
  14. लखनऊ – चिकनकरी
  15. चंदौली – जरी-जरदोजी
  16. फिरोजाबाद – काँच उत्पाद
  17. बहराईच – गेहँ डण्ठल उत्पाद
  18. मैनपुरा – तारकशी
  19. प्रयागराज – मूँज उत्पाद
  20. कानपुर देहात – एल्युमीनियम बर्तनउत्पाद
  21. मेरठ – खेल सामाग्री
  22. झाँसी – साफ्ट ट्वायज
  23. मुरादाबाद – धातु शिल्प
  24. चित्रकूट – लकड़ी का खिलौना
  25. सोनभद्र – कालीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *