दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक व्यक्ति की हत्या करके लाश को लुंगी के सहारे पेड़ से बांधकर आत्महत्या का रुप दिया गया है। जबकि ट्रैक के दूसरे तरफ एक व्यक्ति बेहोशी हाल में पड़ मिला। उसका इलाज चल रहा। लोगों के मुताबिक यह दोनों शुक्रवार की शाम को एक साथ देखे गये थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
फरिहां रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की हत्याकर लाश पेड़ से लगाकर आत्महत्या का रुप दे दिया गया है। क्योंकि मृतक के गले में लूंगी बांधकर पेड़ की डाल में बांध दिया गया है। शव जमीन पर बैठने कि मुद्रा में था। घटना स्थल से थोड़े दूर रेलवे ट्रेक के उस तरफ कैलाश पुत्र सहदेव निवासी फरिहां अचेत अवस्था में पड़ा मिला। फरिहां पुरवा के लोगों ने और राहगीरों ने काफी रात तक दोनों मृतक और कैलाश को एक साथ देखा था और दोनों लोगों का पैंट शर्ट एक ही कलर का है। उधर कैलाश अचेत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जबकि मृतक को फांसी का रूप दे दिया गया है। मौके पर फरिहां चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जबकि अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक अब कैलाश को होश आने पर ही स्पष्ट होगा कि मृतक की मौत कब और कैसे और किस हालत में हुई है। इधर काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान तिलकधारी पुत्र बद्री, ग्राम मारूफपुर निजामाबाद आजमगढ़ के रूप में कराई। उसकी पहचान उनके बड़े बेटे शिवलाल व साला अशोक कुमार ने किया। मृतक के पुत्र शिवलाल ने बताया कि पिताजी और मैं दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करते थे। 6 जून की रात 12:00 बजे के आसपास छोटे भाई अरविंद और मृत तिलकधारी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इस दौरान छोटा भाई नशे की हाल में इनको मारा पीटा और यह तभी से घर से निकल गए थे और आज सूचना मिलने पर मौके पर आकर देखा गया, तो इस अवस्था में मिले। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *