
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
ठेकमा ब्लाक के जमुवावा गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ग्राम सभा केदलीपुर निवासी फौजदार यादव के घर के बगल पिच रोड से नहर होते हुए देवराज सोनकर के घर पिच रोड तक एवं मुना मौर्या के घर से कमला मौर्या के घर तक पिच रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया की उक्त मार्ग विगत पचास वर्षों जर्जर रहा। मार्ग पर चलना दुर्लभ हो गया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान सभा क्षेत्र में विकाश कार्य कर रहा है। विगत कई वर्षों से उक्त मार्ग जर्जर रहा। यहां से पैदल चलना मुश्किल हो गया था। यह मार्ग विधायक निधि द्वारा 66 लाख 83 हजार रुपए की लागत से 1.850 किलोमीटर मार्ग का शिलान्यास किया गया। आगामी दिनों में उक्त मार्ग से दर्जनों गांव लोग ठेकमा बाजार से सुदूर यात्रा के लिए जायेंगे। इस दौरान जेई तेजबहादुर पासवान, राजनरायन यादव, राजेश यादव, ठेकेदार राजन, प्रधान बेचू मौर्या, रविंद्र सरोज, विनोद मौर्या, विजय यादव, महेंद्र गोंड़, हिमाशु यादव, गोपाल यादव, ठाकुर सरोज, समेत सैकड़ों लोग ग मौजूद रहे। आयोजक ग्राम प्रधान बेचू मौर्या द्वारा मुख्य अतिथि विधायक बेचई सरोज और विधान सभा अध्यक्ष राजनरायन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
