
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी मेवा बिंद (63) पुत्र नन्हकू की बुधवार की दोपहर में लूँ लगने से मौत हो गई। वह अपने खेत में डाली गयी धान की न
र्सरी को देखने गये थे। वहीं खेत में ही मृत पड़े थे। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी मेवा बिंद बुधवार की दोपहर में लगभग 12:00 बजे अपने घर से गांव के सिवान में अपने खेत में डाली गयी धान की नर्सरी को देखने के लिए गये थे। काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग काफी परेशान होकर खोजबीन शुरू किए। लोग उनकी तलाश करते हुए जब खेत पर पहुंचे, तो देखा कि वह खेत में मृत पड़े थे।
मृत पड़े शव को देख परिवार के लोग रोने लगे और लोगों की काफी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पीआरबी 112 को और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृत मेवा बिंद के पुत्र महेंद्र बिंद ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए लाश पीएम को भेजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद सच का पता लगेगा।
