दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठें चरण का मतदान 25 मई को संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिबंध के बावजूद गंभीरपुर थाना क्षेत्र का एक युवक मतदान करते समय का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।
एसओ गंभीरपुर बसंत लाल के मुताबिक मतदान प्रक्रिया के दौरान ही अभियुक्त रवि कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा.सिंघड़ा थाना गम्भीरपुर, उम्र 20 वर्ष के द्वारा मतदान केन्द्र पर पार्टी विशेष के पक्ष में वोटिंग करते हुए मोबाईल फोन से वीडियो बनाकर वायरल किया गया। मामला संज्ञान में आने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गयी। बुधवार को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर बसंत लाल ने आरोपी रवि कुमार यादव को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *