

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 के छठें चरण में आजमगढ़ जिले की दोनों सीटों के लिए भी 25 मई को मतदान संपन्न हो गया। इवीएम सुरक्षित स्ट्रांग रुम में रखवा दी गयी है। वहां पर पुलिस और राजनितिक दलों के लोगों का भी कड़ा पहरा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बीते कयी चुनावों की तरह इस बार भी मतगणना स्थल दो जगहों पर बनवाया है। इनमें से एक लोकसभा के पांच विधान सभाओं की गणना एफसीआई गोदाम चकवल और दूसरे लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभाओं के मतों की गणना बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम में करवाई जाएगी। दोनों ही स्थलों पर स्ट्रांग रुम बनवाया गया है। सोमवार को गणना स्थलों का डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा का हाल जाना। साथ ही मतगना को सकुशल संपन्न कराने की हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, सीओ सदर शुभम अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक जहानागंज केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
