दैनिक भारत न्यूज

बूढ़नपुर।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शिक्षिका बीते तीन दिनों से रेप का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रही, लेकिन अभी तक केस नहीं दर्ज हुआ। बुधवार को पुनः थाने आई पीड़िता ने कहा कि अब एसपी से गुहार लगाएगी।
पीड़िता के मुताबिक वह अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। रविवार 19 मई को अतरैठ बाजार के पास स्थित स्कूल में शिक्षिका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा रविवार को सभी शिक्षकों को रिजल्ट बनाने के लिए बुलाया गया था। जिसमें अमुक शिक्षिका भी आई थी। सभी शिक्षकों को प्रिंसिपल द्वारा दस बजे ही छोड़ दिया गया। जबकि पीड़ित शिक्षिका को आधे घंटे विलंब से जाने को कहा गया। जब वह आधे घंटे बाद घर जाने लगी तो प्रिंसिपल द्वारा स्टाफ रूम में जबरन शिक्षिका के साथ बलात्कार किया गया। किसी तरह से पीड़िता अपने घर पहुंची। परिजनों के साथ अतरौलिया थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस उसे डांटकर भगा दी। तभी से पीड़िता थाने का चक्कर काट रही है।
थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, केस नहीं दर्ज है। मामले की जांच कर सच का पता लगाया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *