दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा रविवार को लालगंज लोकसभा के फूलपुर बाजार के पास जगदीशपुर गांव में आयोजित की गयी थी।
जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मुझे जगदीशपुर की पावन धरा पर आने का मौका मिला है। आपको 25 तारीख को अपने प्रतिनिधि का चुनाव करके देश की संसद में भेजना है। चार चरण के चुनाव हो चुके हैं उसमें यह साबित हो चुका है कि रुझान भाजपा के पक्ष में है और पूरे देश के अंदर मोदी की लहर है। जब आप 400 पार की बात करते हैं तो विपक्षी दलों में घबराहट हो जाती है और चारों खाने चित हो जाते हैं। उनको लगता है कि उनके सारे षड्यंत्र विपक्ष सफल हो रहे हैं। जनता जनार्दन की अदालत में षड्यंत्र तो विफल होते ही हैं। यह समाजवादी पार्टी का पूरा कुनबा जिस प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है, जिस प्रकार की अव्यवस्था करने में लिप्त रहा है, जिस प्रकार की अराजकता फैलाई थी। सीएम ने कहा आजमगढ़ जनपद वासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। आज कहने में कोई संकोच नहीं हैं कि देश के अंदर मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का सृजन हो रहा है।
सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का गठबंधन 2014 के पहले आतंकी हमले होते थे। कभी काशी के संकट मोचन पर हमला तो कभी अयोध्या पर हमला कभी सीआरपीएफ कैंप रामपुर पर हमला होता था। जब हम लोग संसद में मुद्दा उठाते थे घटनाओं को रोका जाए तो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग कहते थे कि आतंकी सीमा पार के हैं। वह सरकार अपने आप को लूला महसूस करती थी। उस समय कांग्रेस के लोग चुप हो जाते थे। आज नक्सलवाद बंद आतंकी हमले बंद अगर आज पटाखे भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान पहले सफाई देने लगता है कि मैं तो ऐसा नहीं किया। यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं अगर जो छेड़ता है उसको छोड़ता नहीं। यह नया भारत रामलाल को अयोध्या में विराज करता है तो आतंकवादियों और अपराधियों का राम नाम सत्य भी करना जानती है। पाकिस्तान जो पहले आतंकी वारदात को अंजाम देता था। आज वह अपने देश को नहीं बचा पा रहा है। मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए पाक अधिकृत कश्मीर भी आपका हिस्सा होगा। यह सरकार मजबूर नहीं मजबूत सरकार है। जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सांसद संगीता आजाद, विधान परिषद सदस्य राम सूरत राजभर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, सांसद प्रत्याशी नीलम सोनकर, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, अरुण कान्त यादव, हाफिज इरसाद, जिला प्रभारी मुराहू राजभर, लोक सभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल, लोक सभा संयोजक विनोद राय, संचिता श्री चौहान, रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, विधान सभा प्रभारी शालेंद्र नाथ यादव, विधान सभा प्रत्याशी मनोज यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, बलवंत यादव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *