
दैनिक भारत न्यूज
लाटघाट।
रौनापार थाना क्षेत्र के सरदौली गड़थौली, बुढ़ानपुर केवटहिया गांव में शनिवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी ने तबाही मचा दी। आग लगने से गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। आग में जलकर तेरह बकरी और एक भैंस जिंदा जलकर मर गयीं। जबकि कई पशु झुलस गये हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है कि दोपहर करीब 1:00 बजे चूल्हे से चिंगारी उड़ी तेज हवा व धूप (हिट बेब) के चलते आग लग गई। गांव के सुदर्शन, संत विजय, राधेश्याम, और तिलकू के गृहस्ती जलकर राख हो गई।सुदर्शन पुत्र सुहित की मड़ई व भैंस जल गई ,उसमें रखा सारा सामान जल गया। गृहस्थी का एक भी सामान सुरक्षित नहीं बचा है। संत विजय पुत्र सुदर्शन की 13 बकरी और एक भैंस जलकर मर गई। राधेश्याम की आवासीय मंडई जल गया, तिलकू पुत्र वंशराज की आवासीय मंडई में रखा सभी गृहस्थी के समान जल गए। सुदर्शन की एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई।
बता दें कि करीब लाखों का नुकसान हुआ है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि फायर सर्विस को फोन लगाया जा रहा था, लेकिन एक भी फोन नहीं लगा। गांव के लोग बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया गया। तब तक धन-जन का काफी नुकसान हो चुका था।
