दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंन्धुई गांव में 16 मई को लालगंज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा होने वाली है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के लोगों ने ताकत झोंक दिया है। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी जोरों पर चल रही है। यहां पर लगातार उच्च अधिकारियों और भाजपा के नेताओं द्वारा निरीक्षण किया जा रहा। सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगना शुरू हो गया है। बगल में हेलीपैड बनाया जा रहा। यह दोनों कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोग बहुत उत्साहित है। सोमवार को लगभग हजारो आदमी, सैकड़ो गाड़ियों से लगातार टेंट, कुर्सी, पानी का टैंकर आदि लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्य कर रहे हैं। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।भाजपा जिला अध्यक्ष सुरज कुमार श्रीवास्तव अपने साथ अन्य भाजपा नेताओं के साथ गंन्धुई पहुंचकर निरीक्षण किए। गांव के दीपक कुमार सिंह ने बताया कि वह लगातार तीन दिन से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं और भाजपा के नेताओं द्वारा क्षेत्र के आस पास के गावों में घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए आने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *