दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव रविवार को शहर में स्थित भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बीआरडी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सपा प्रत्याशी का समर्थन देने की घोषणा किए।
इस अवसर पर हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि देश में भय और नफरत का माहौल भाजपा की सरकार ने पैदा किया है। आज सवाल देश के संविधान को बचाने का है , और जब संविधान बचेगा तभी हमारा अधिकार भी बचेगा। इसलिए हम लोग धर्मेंद्र यादव को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
धर्मेंद्र यादव ने हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के साथ साथ पूरे दल के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए जनता के विश्वास पर खरा उतरने का वादा किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव के गुरु प्रो. पंकज श्रीवास्तव और प्रो. हर्ष श्रीवास्तव ने धर्मेंद्र यादव को जीत का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, नगर पालिका चेयर मैन सरफराज अहमद, पार्टी प्रवक्ता अशोक यादव, अजय यादव, वेद प्रकाश, सुनील वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी तथा सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *