दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
आगामी 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लालगंज लोकसभा क्षेत्र के निजामाबाद विस क्षेत्र में चुनावी जनसभा आयोजित की जाएगी। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के साथ एसपी सिटी सहित अन्य ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित चुनावी जनसभा लालगंज लोक सभा के विधान सभा निजामाबाद के ग्राम गंधुवई में तय हुआ है।
जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि देश के गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रिय हैं। उनके कार्यक्रम में लोगों की अपार भीड़ होती है। पार्टी की तरफ से करीब एक लाख से अधिक भीड़ जुटने का अनुमान है। उसी के हिसाब से तैयारी भी की जा रही है।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल, लोक सभा संयोजक विनोद राय, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, जिला मंत्री युवा मोर्चा राज सिंह, दीपक सिंह, पिंकू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *