दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को गोपालपुर विधानसभा में मिरिया रेहड़ा, सियरहा, तोफापुर, जैगहा अलाउद्दीनपट्टी में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में शामिल हुए और जनता को संबोधित किया।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का शोषण हो रहा है, हमारे वाहन चालक भाईयों का उत्पीड़न, सहारा निवेशकों के पैसों के लिए सरकार ने पोर्टल लाॅच करके सो गयी, 16 लाख करोड़ का ऋण उद्योग पतियों का तो माफ हुआ, लेकिन किसानों की कितना कर्ज माफी हुई ? देवारा की जनता सरकारी उपेक्षा की शिकार है। यहाँ की सड़कों का बुरा हालत है। हर साल यहाँ के लोग बाढ़ से हर वर्ष जूझते हैं, सभी समस्याओं की जड़ भाजपा की सरकार है।
इस अवसर पर विधायक नफीस अहमद, विधान सभाध्यक्ष हरिराम यादव, देवनाथ यादव, चंचल यादव, ओम प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *