
झारखंड।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनितिक पार्टियां जोर लगाई हैं। इस दौरान कोई भी दल इस मौके को नहीं छोड़ रहा है जिससे आमजन का हितैसी साबित किया जा सके। बड़े बड़े नेता जनता पर तमाम तरह के मोहफांस फेंकते हुए अपने आपको सच्चा देशभक्त और समाजसेवी बता रहे हैं। इसी के बीच झारखंड में प्रवर्तन निदेशलाय (ईडी) ने एक बार फिर अपनी छापेमारी और बरामद हुए रुपयों की खेप से गरमाहट ला दिया है। आदर्श आचार संहिता के बीच झारखंड का नेता नियमों को मुह चिढ़ा रहा था। वह घर पर रुपयों का पहाड़ खड़ा किया था। ईडी ने छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। सूत्रों की मानें तो इन नोटों का संबंध झारखंड के मंत्री आलमीगर से बताया जा रहा है। नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गईं हैं। उधर आमजन मानस में भी इस घटना की चर्चा तेज हो गयी है कि इतने सारे पैसे यहां क्यों और किसलिए जुटाया गया था। इन रुपयों का इस्तेमाल चुनाव में बांटने के लिए तो नहीं किया गया था।
