
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक शादी के दौरान नाई को नेग के तौर पर 100 रुपये न देने पर बात बिगड़ गयी। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गये। स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। इस दौरान दुल्हा तीन बार तलाक तलाक बोला और शादी टूट गयी। यह मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा।
यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गादला गांव का है। यहां पर दो दिन पूर्व मुस्लिम परिवार में एक बारात कवाल गांव से आई हुई थी। लड़की वालों ने बारातियों की आव भगत की। इसके बाद निकाह की रस्में शुरू हुईं। निकाह के बाद अचानक से माहौल खराब हो गया। झगड़े की वजह नाई को नेग में 100 रुपये नहीं मिलना रहा। इसको लेकर दूल्हा और बारातियों ने नाराजगी जताई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। हालांकि चर्चा ये भी है कि झगड़ा दहेज मांगने को लेकर हुआ था। निकाह में दान-दहेज की मांग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वर पक्ष द्वारा दहेज में बाइक की जगह कार मांग रहा था। कुछ देर बाद दूल्हे से तीन तलाक कहलाने की भी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गयी। हालांकि बारात में शामिल लोगों का कहना था कि नाई को 100 रुपये नेग में न देने पर यह बखेड़ा शुरू हुआ था।
