दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अमहा माफी गांव में काली माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और श्री शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिसमें 108 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान हाथी, घोड़े और गाजेबाजे के साथ भारी संख्या में लोग दत्तात्रेय मन्दिर से जल लाकर यज्ञ मंडप में रखकर विधिविधान से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हर हर महादेव, जय श्री राम के नारों से वातावरण भक्तिमय बन गया था। यज्ञाचार्य आचार्य पंडित विवेका नंद पाठक ने बताया कि आज़ विधिविधान से पञ्चांग पूजन और जलकलश शोभायात्रा का आज़ अयोजन किया गया। शाम को प्रतिदिन श्री राम कथा होगी। यज्ञ मंडप में परिक्रमा हमेशा चलती रहेगी। इस यज्ञ की 10 मई को पूर्णाहुति होगी। इसी दिन शाम को भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अयोजनकर्ता श्यामधर यादव ने बताया आज़ से समापन तक लोगों को भजन कीर्तन और भंडारा कार्यक्रम चलता रहेगा। इस अवसर पर राजेंदर सिंह, अखिलेश तिवारी, डॉक्टर एन डी सिंह, सतीश कुमार गोंड़, बृजराज सिंह, अशोक कुमार सिंह, पारस नाथ सिंह, उत्कर्स मिश्र, शिवम सिंह, दीपक सिंह, संदीप सिंह, संजय जायसवाल, संदीप जयसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *