
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अयोध्या श्री राम मंदिर से जुड़े निजामाबाद तहसील क्षेत्र के प्रसिध्द दत्तात्रेय धाम को मनबढ़ों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। एक दिन पूर्व मनबढ़ों ने मंदिर के मुख्य पुजारी को मारपीटकर घायल कर दिया था।
बता दें कि निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दत्तात्रेय धाम के मुख्य पुजारी रवि बाबा महाराज को दबंगो ने मारपीटकर घायल कर दिया था। क्योंकि बाबा मंदिर परिसर में मांस और मदिरा पी रहे कुछ मनबढ़ों को मना करते हुए दूर जाने को कहा था। पुजारी के इस बात से नाराज होकर मनबढ़ उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में बाबा ने निजामाबाद थाना में पांच लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया था, लेकिन पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। मामूली धारा में कार्रवाई होने की वजह से सभी छूट गये। पुलिस ने बाबा का मेडिकल भी नहीं कराया और न ही मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था की। बाबा ने बताया कि वे लोग जमानत कराकर शुक्रवार की सुबह मन्दिर पर आकर पुनः धमकी दिए है कि तुम्हारे इस धाम को बम से उड़ा देंगे। इस धमकी के बाद से मंदिर के सभी साधु संत भयभीत हैं। सुरक्षा व्यवस्था की मांग किए हैं। तमसा मंजुसा नदी के संगम पर स्थिति इस मंदिर के चारों तरफ लगभग तीन चार किलोमीटर कोई आबादी नहीं है। मन्दिर परिसर में लगभग दो सौ सोलर लाइट सरकार की तरफ से लगाई गई थी, लेकिन इस समय ज्यादातर सोलर पैनल लाइट बैटरी चोर उठा ले गए हैं।
