दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
खंड शिक्षाधिकारी जहानागंज के व्यवहार से नाराज दर्जनों शिक्षक अपने नेताओं के साथ बुधवार की शाम को बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किए। साथ ही कार्रवाई के लिए नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
जिसमें मुख्यतः शिक्षकों द्वारा जहानागंज के खंड शिक्षा अधिकारी कल्पना पर आरोप लगाते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा बताया गया कि किसी भी तरह की जांच के दौरान खंड शिक्षाधिकारी द्वारा शिक्षकों से बत्तमीजी और दुर्व्यवहार किया जाता है। शिक्षक नेता ने यह भी बताया कि जहानागंज खंड शिक्षाधिकारी ज़ब भी किसी मामले की जांच में गयी किसी अध्यापक को तबज्जू नहीं दीं। ज़ब चाहा जिस भी अध्यापक का अवकाश दिखाकर पेमेंट रोक देती हैं। बाद में उक्त शिक्षक को बहाल करने के नाम पर एक मोटी रकम कि मांग करती हैं। जो रुपये दे देता है उसका सबकुछ ओके कर दिया जाता है। इस मामले की पहले भी शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जहानागंज खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। उधर इसी मामले में शिक्षकों ने जहानागंज थाने में भी केस दर्ज करने के लिए शिक्षक रामसागर सरोज की तरफ से खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दिए हैं। उनका आरोप है कि सरकारी विद्यालय मंदे में जांच के दौरान खंड शिक्षाधिकारी द्वारा अभद्रता की गयी है। जबकि इसी मामले में खंड शिक्षाधिकारी की तरफ से भी शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि खंड शिक्षाधिकारी जहानागंज सरकारी विद्यालय मंदे में जांच करने गयी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर शिक्षकों से कहासुनी हो गयी। इसके बाद से यह मामला तूल पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *