दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित नगर पंचायत कटघर लालगंज में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया वाटर कुलर दो माह के भीतर ही जनता पर बोझ बन गया है। यह वाटर कुलर जब खुद प्यासा रह रहा है तो आमजन की प्यास कहां से बुझा पाएगा।
लालगंज बाजार के दक्षिण तरफ से सड़क निकली है जो बाजार में जाती है। इधर से वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों और लोगों का लालगंज बाजार में प्रवेश होता है। इसी तिराहे पर खड़े होकर लोग बस पकड़ते हैं। मौजूदा समय में पड़ रही तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। लोगों को प्यास भी बहुत लगती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत कटघर लालगंज द्वारा लाखों रुपये की लागत से वाटर कुलर बनवाया गया है, ताकि लोगों को सीतल जल मिल सके। लेकिन यह वाटर कुलर लगने के साथ ही खराब हो गया है। यहां से अब पानी नहीं निकल रहा है। यह वाटर कुलर जब स्वयं प्यासा है तो वह जनता का क्या प्यास बुझाएगा। कस्बे में लापरवाही का आलम यह है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन एसडीएम, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल, चौकी प्रभारी, नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी गुजरते हैं, लेकिन आमजन से जुड़ी इस परेशानी की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया, ना ही किसी ने इसे दुरूस्त करवाने की ही जहतम उठाया। क्षेत्र की जनता का प्यास से हाल बेहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *