दैनिक भारत न्यूज

मऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच शनिवार को पूरे दिन मऊ जनपद में रहे। इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किए। साथ ही एनडीए गठबंधन के लोकसभा सीट घोसी के प्रत्याशी डाक्टर अरविंद राजभर के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय भी मौजूद रहे।
यह कार्यालय मऊ शहर के मध्य स्थित फातिमा तिराहा पर खोला गया है।
उद्घाटन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए गठबंधन प्रत्याशी डाक्टर अरविंद राजभर के पक्ष में वोट देने का मन घोसी लोकसभा क्षेत्र की जनता बना चुकी है। हमारे प्रत्याशी के समक्ष अन्य दल के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
भाजपा नेता सहजानंद राय ने कहा कि घोसी क्षेत्र की जनता विकास चाहती है। जनता यह बात पूरी तरह से समझ चुकी है कि क्षेत्र का विकास कौन कर सकता है। किसके हाथ में लोगों का भविष्य सुरक्षित है।
इस अवसर पर एनडीए गठबंधन के घोसी लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुन राजभर, ज़िलाध्यक्ष मऊ नूपुर अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी मऊ सदर अशोक सिंह, घोसी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी देवेंद्र सिंह, घोसी लोकसभा के संयोजक मुन्ना दूबे, पूर्व विधायक मधुबन उमेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, पूर्व विधायक घोसी विजय राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *