दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए डीएम द्वारा जिस बदमाश को जिला बदर किया गया था। वह अपराधी घर के आसपास ही घूम रहा था। उसे गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया।

पूर्व का इतिहासः
थाना जीयनपुर पर दिनांक 23 सितंबर 2022 को संजय राम पुत्र जूठन उर्फ जिवधन निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर के विरूद्ध NIL/2022 धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत हुआ था। जिसकी सुनवाई अपर जिला मजिस्ट्रेट के यहां चल रही थी। बाद सुनवाई अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्त संजय राम पुत्र जूठन उर्फ जिवधन निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर को दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 6 माह के लिये जनपद आजमगढ़ की सीमाओ में प्रवेश न करने का आदेश पारित किया गया था । आदेश की प्रति अभियुक्त संजय राम को दिनांक 23 अप्रैल 2024 को तामिल करायी गयी थी।

गिरफ्तारी का विवरणः.
पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल 2024 को उप निरीक्षक सुभाष तिवारी मय हमराह को सूचना मिली कि संजय राम पुत्र जूठन उर्फ जिवधन निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जिला बदर है, वह जिले से बाहर न रहकर अपने घर आता जाता रहता है तथा जिले मे ही रह रहा है। इस समय रजादेपुर मोड़ से हरैया जाने वाले रास्ते पर है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त जिला अपराधी संजय राम पुत्र जुठन उर्फ जिवधन को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हू
सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को एक अदद तमन्चा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ समय करीब 12:40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।
बरामदगी /गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0173/2024 धारा 10 गुण्डा नियंत्रण अधियम व मु0अ0स0 174/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त– संजय राम पुत्र जुठन उर्फ जिवधन निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः- एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0 173/2024 धारा 10गुण्डा नियमत्रण अधिनियम थाना जीयनपुर आजमगढ़

  1. मु0अ0स0 174/2024 धारा 3/25 A ACT थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
    आपराधिक इतिहास-
    1-मु0अ0स0 118/2021 धारा 147/148/149/151/152/153/186/307/308/323/325/332/333/336/341/353/427/ 435/ 504,/506 भादवि व 7CLA ACT थाना जीयनपुद आजमगढ़
    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
  2. उ0नि0 सुभाष तिवारी थाना जीयनपुर आजमगढ़
  3. का0 केशवराम थाना जीयनपुर आजमगढ़
    3.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *