
दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर।
तहसील क्षेत्र के मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज अतरैठ में मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबंध तंत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में मां दुर्गा इंटर बालिका कॉलेज स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा आकांक्षा प्रजापति ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं हाई स्कूल की छात्रा साक्षी गुप्ता ने 88.5% अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया। आयुशी चतुर्वेदी ने 88.8% अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट की छात्र खुशी यादव ने 91% अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया दिव्या ने 89% अंक प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। जुलेखा 88% प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की व्यवस्थापक प्रदीप सोनी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का फल सदैव अच्छा होता है। छात्रों द्वारा जी तोड़ मेहनत की गई। जिसका परिणाम रहा की छात्रों की अच्छी रैंकिंग आई विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीता पाण्डेय ने बच्चों के उज्जवल में भविष्य की कामना की और कहा कि निश्चित रूप से ऐ छात्र बधाई के पात्र हैं इन्होंने अपने परिश्रम के बल पर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है इस अवसर पर माता भीख मिश्रा शिवम चौरसिया सोनी खातून सुनील कुमार रिंकू सिंह राजेश यादव सतीश एसपी वीर आनंद सुमित वंदना दिव्या अंगद सती सुनील घनश्याम सहित अनेक लोगों ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया साथ ही उनके उज्जवल में भविष्य की कामना की।
